Tuesday, July 11, 2017

अमरनाथ जाते हुए हुआ आतंगवादी हमला 7 लोग मारे गए 19 घायल


            सुबह सुबह चाय पितें हुए Breaking News देखी की अमरनाथ से श्रीनगर जाते हुए तक़रीबन 9 यात्रियों को मार दिया गया है। हैरानी की बात यह की ये एक आतंकी हमला है। मुझे एक बात अभी तक नहीं समझी श्रीनगर से पाकिस्तान LOC लगभग 160 KM के आसपास है फिर भी आतंकी LOC पार कर के कैसे पहुँच जाते है???? क्या सीमा पर सुरक्षा नहीं है ? या फिर अपने ही देश से कोई उनको मदत कर रहा है। दोस्तों ऐसा कब तक चलेगा ? वो पाकिस्तान हम पर हमला करता है फिर हम हमला करते है उन पर पलटवार के हिसाब से। तो कभी कश्मीर के ही Proper लोग आतंगवादियों को Support करते हुए हमारे जवानो पर पत्थर बाजी करते है।  
           कभी कभी ऐसा लगता है की हमारी औकात कुछ नहीं है क्योकि कही न कही हमारे ही देश में हमारे ही कुछ चूतिया नेताओ ने ऐसे कानून बना के रखे है की हम चाह कर भी उन पर Action नहीं ले सकते है। जो Action लेने की कोशिश करता है उसका आवाज दबा दिया जाता है। और पढ़े लिखे युवाओ से बात करे तो वो इस देश को छोड़ जाने की बात करते है। क्योकि ना System है ना कोई चीज की पारदर्शकता है बस सब जगह Politics है।  चलिए बात करता हु मैं उन लोगोकी जो इस हादसे में शिकार हो गये। 7 लोगो का एकसाथ मर जाना कोई आसान सी बात नहीं है दोस्तों हमेशा की तरह बात वही पर जा कर रुख जाते है....... अभी इस बात पर खाली २-३ दिन ही चर्चा होंगी और फिर सब इस बात को भूल जाएंगे। दोस्तों ऐसा करने से ना ही अपना देश सुरक्षित रहेगा और ना ही ये आतंगवाद कम होंगा और दोस्तों जैसे ही सतरंज के खेल में मुख्य प्रभाव सेनापति (वजीर) पर रहता है वैसे ही इस देश के खेल में वजीर पाकिस्तान है और राजा के रूप में चीन है।  
             चीन इतना चालाख है की जिसकी कोई हद नहीं दोस्तों जल्द ही China पर हम एक Article Publish करने वाले हे जिसमे आपको पता चलेगा की China कितना Selfish है.... अभी लिखना शुरू है जल्द ही आपके सामने Publish हो जायेगा ज्यादा से ज्यादा संख्या में Share करना ना भूले। 
          
        और जो हादसा आज हुआ है उस बारे मे थोड़ा संक्षिप्त में बताना चाहूंगा। 
                  जम्मू-कश्मीर में बीती रात आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों पर हमला कर दिया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। 19 लोग घायल हुए हैं। आतंकवादियों ने पहले खन्नाबल में सुरक्षाबलों पर हमला किया और बाद में भागते वक्त बटिंगु में बस में सवार यात्रियों को अपना निशाना बनाया। यह हमला रात 8 बजकर 20 मिनट पर हुआ जब यह बस बालटाल से जम्मू लौट रही थी। बताया जा रहा है कि यह बस गुजरात से आई थी। यह न तो अमरनाथ यात्रा के आधिकारिक जत्थे का हिस्सा थी और न ही अमरनाथ श्राइन में इसका रजिस्ट्रेशन कराया गया था। लौटते वक़्त आतंकियों ने अरवानी में CRPF Camp पर भी Firing की। CRPF  की 2 बटालियन मौके पर रवाना हो गई हैं। अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार सुबह 11 बजे गृह मंत्रालय के अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 
   देखते है अब क्या हल निकालते है Meeting में तब तक मुझे दीजिये इजाजत जल्द ही आपके लिए एक और Moral News लेकर आऊंगा धन्यवाद। अमरनाथ हमले में जो हमारे देशवासी और जवान शहिद हुए है उन सबको Tagtimesnow की Team की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 

हमारे Authors की राय :- 
              ये बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ है। पर अगर सच बोल जाए तो देश में और खास करके जम्मू-कश्मीर में कुछ एक साल से चल रहे हालातो को अगर देखा जाए तो, हर किसीको पता था कि ऐसा होके ही रहेगा। ऐसे आतंकवादी हमले का अनुमान सबको था ही। फिर भी हमारे भाई बंधु अमरनाथ यात्रा करने निकल पड़े। बात ये है कि मौत आने वाली है तो आ ही जाती है और अगर अपनी आयु है तो देखलो, उसी बस में सफर कर रहे। बाकी के यात्रियों को ना चोट लगी न घायल हुए। ये सब लोग गए, उनके जोश और साहस की हम पूरे दिलसे सम्मान करते है। उन्होंने दिखा दिया कि इन गीदड़ों से डरना नही चाहिए। हम सरकार की ओर से और भी कड़ी सुरक्षा की मांग करते है। साथ ही में, ये बात भी सामने आई है कि सारी गलती उस बस के ड्राइवर की थी क्योंकि शाम को 7 बजे के बाद हाईवे पे गाड़ी निकालने से मना किया है अपनी सरकार ने लेकिन इस ड्राइवर ने नियम तोड़ा तो रात को 8:20 को ये हादसा हुआ। जब सब लोग इतनी मेहनत कर रहे है तो इन ड्राइवर भाइयों को और यात्रियों को भी सरकार और आर्मी के नियमो का सम्मान करना चाहिए और अपनी मनमानी नही करनी चाहिए। और जहां तक यात्रा की बात है, हमे यात्रा बंद नही करनी चाहिए। अपना हौसला बुलंद रखो। ॐ नमः शिवाय। जय बाबा बर्फानी। 

No comments:

Post a Comment