दोस्तों एक तरफ बड़े गर्व की बात है और एक तरफ दुःख की। गर्व की बात इसलिए है की महाराष्ट्र औरंगाबाद के संदीप जाधव अपने वतन की रक्षा करते करते शहीद हो गए। और वही दूसरी तरफ दुःख की बात इसलिए है की उन्होंने अपने बेटे को वादा किया था की मैं जनम दिन पर जरूर आऊंगा। और आज जनम दिन है तो क्या पता किसीने सोचा भी नहीं होगा की उनकी पत्नी को अपने पति का और अपने बच्चे को अपने पिता का शव देखने को मिलेगा। बड़े दुःख की बात है।
संदीप औरंगाबाद जिले के सिल्लोड तहसील गांव के रहने वाले थे। 34 वर्षीय ये सैनिक कल जम्मू कश्मीर के पूंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा किये जाने वाले हमले में संदीप जाधव शहीद हुए। उनके साथ कोल्हापुर महाराष्ट्र से 24 वर्षीय सिपाही श्रावण माने भी शहीद हुए है।
संदीप के पिताजी सरोजराव जब अपने बेटे के शहीद होने की खबर सुनी तब उस वक्त अपने पोते के जनम दिन की तैयारी चल रही थी। उन्होंने किसी को नहीं बताया घर का TV भी नहीं चलने दिया। औरंगाबाद के जिल्हाधिकारी नवल किशोर राम ने कहा की संदीप आज शाम औरंगाबाद पहुचेंगा। वहा कोल्हापुर में भी श्रवण माने का परिवार उनके शव का इंतज़ार कर रहा है।
हमारे Authors की राय :-
Tagtimesnow एक अच्छा और Moral News blog होने के नाते हमको ऐसा लगता है कि PM मोदी ने Kashmir मुद्दे को जरा गंभीरता से लेना चाहिए। क्योकि ऐसा कब तक चलेगा? पाकिस्तानी हम पर हमला करेंगे और हमारे कुछ सैनिक शहिद हो जाएंगे फिर हम उन पर हमला करेंगे (Serjical Strick) उसके बाद उनके सैनिक शहिद होंगे, ये सिलसिला कब तक जारी रहेगा ना वो जीतेंगे ना हम। इसलिए PM मोदी से हाथ जोड़कर विनती है कि कश्मीर मुद्दे को गंभीरता से ले और हमारे जवानों को शहीद होने से बचाये। धन्यवाद।
इस महान विरो को हमारे Tagtimesnow की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि
इस महान विरो को हमारे Tagtimesnow की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि

No comments:
Post a Comment