Wednesday, June 21, 2017

योग दिवस मैं शामिल हुई पूरी दुनिया


         अभी अभी खबर के मुताबिक लखनऊ से PM मोदी ने रमई आंबेडकर मैदान से International योग दिन की नई सुबह की शुरुवात करते हुए कहा कि "स्वास्थ्य मन के बाद जीने की कला योग से सीखने को मिलती है"
           अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर PM मोदी लखनऊ में बारिश के चलते हुए हजारो लोगो के साथ योगा करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में योग सीखने की तादाद बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत में योग दुनिया को जोड़ने का काम कर रहा है। और ये Indian Education System में एक शिक्षा का उपक्रम बनाया गया है। Fitness भी ज्यादा Welness का योगदान होता है। योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। मोदी ने ये भी कहा कि नमक होता है थोडासा लेकिन उसका प्रभाव अपने शरीर पर बहुत कुछ असर कर जाता है। बिल्कुल इसी तरह जीवन मे नमक ना हो तो जीवन नही चलाया जा सकता। जैसे जीवन में योग का सार है, वैसा ही योग का स्थान हम बना सकते है।
           PM मोदी के साथ अन्य राजनेता भी योग करते हुए पाएं गए। योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक, कई कैबिनेट मंत्री और 55000 लोग मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली से ले कर लद्दाख तक और दक्षिण भारत मे कन्याकुमारी तक और अहमदाबाद से ले कर कलकत्ता तक योग दिवस तो मनाया गया ही लेकिन इसी के साथ अमेरिका के न्यूयॉर्क, पेरिस में आयफल टॉवर, लंदन के तैफलगर स्कवेयर और न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क जैसे प्रमुख जगह पर योग दिवस मनाया गया। और इसी के साथ भारत मे योग दिवस के निमित्त करीब 5000 कार्यक्रमो का आयोजन किया गया है।


हमारे Authors की राय:-
       बड़ी खुशी है दोस्तो आपको ये बात बताते हुए की आज भारत का दुनिया भर में डंका बज रहा है अलग अलग क्षेत्रो में। बिल्कुल उसी तरह हमारे सन्माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अलग अलग कार्यक्रमो के आयोजन द्वारा दुनिया भर में हमारी भारतीय संस्कृति पहुचाने का काम कर रहे है।  ये हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस था तकरीबन लाखो लोगो ने इस पवित्र अवसर में भाग लिया Media ने भी कोई कसर नही छोड़ी कवरेज दिखाने में लेकिन इसी के साथ हमको ये बात भी माननी होगी की 20% लोग और Politicians ही है जो योगासन Daily करते है। बाकी आधे से ज्यादा लोग सिर्फ 21 जून को दिखाने के लिए योग करते है। तो कही न कही ये बात आधी अधूरी लगती है। तो सिंपल सी बात है। योगा करने से अगर स्वास्थ्य हमारा ठीक रहता है तो रोज क्यों ना किया जाए।  यही आशा करता हु की आप हर रोज योगासन करे और अपने स्वास्थ्य को बचाये। धन्यवाद अगर आपको यह news अच्छी लगी हो तो कृपया Subscribe करना ना भूले।  और share भी कीजिये। 

No comments:

Post a Comment