Friday, June 23, 2017

जवान ने बेटे के जन्मदिन पर आने का किया था वादा,लेकिन तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा शव


          दोस्तों एक तरफ बड़े गर्व की बात है और एक तरफ दुःख की।  गर्व की बात इसलिए है की महाराष्ट्र औरंगाबाद के संदीप जाधव अपने वतन की रक्षा करते करते शहीद हो गए।  और वही दूसरी तरफ दुःख की बात इसलिए है की उन्होंने अपने बेटे को वादा किया था की मैं जनम दिन पर जरूर आऊंगा।  और आज जनम दिन है तो क्या पता किसीने सोचा भी नहीं होगा की उनकी पत्नी को अपने पति का और अपने बच्चे को अपने पिता का शव देखने को मिलेगा। बड़े दुःख की बात है।
         संदीप औरंगाबाद जिले के सिल्लोड तहसील गांव के रहने वाले थे। 34 वर्षीय ये सैनिक कल जम्मू कश्मीर के पूंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा किये जाने वाले हमले में संदीप जाधव शहीद हुए।  उनके साथ कोल्हापुर महाराष्ट्र से 24 वर्षीय सिपाही श्रावण माने भी शहीद हुए है।
          संदीप के पिताजी सरोजराव जब अपने बेटे के शहीद होने की खबर सुनी तब उस वक्त अपने पोते के जनम दिन की तैयारी चल रही थी।  उन्होंने किसी को नहीं बताया घर का TV भी नहीं चलने दिया। औरंगाबाद के जिल्हाधिकारी नवल किशोर राम ने कहा की संदीप  आज शाम औरंगाबाद पहुचेंगा। वहा कोल्हापुर में भी श्रवण माने का परिवार उनके शव का इंतज़ार कर रहा है। 

हमारे Authors की राय :- 
    Tagtimesnow एक अच्छा और Moral News blog होने के नाते हमको ऐसा लगता है कि PM मोदी ने Kashmir मुद्दे को जरा गंभीरता से लेना चाहिए। क्योकि ऐसा कब तक चलेगा? पाकिस्तानी हम पर हमला करेंगे और हमारे कुछ सैनिक शहिद हो जाएंगे फिर हम उन पर हमला करेंगे (Serjical Strick)  उसके बाद उनके सैनिक शहिद होंगे, ये सिलसिला कब तक जारी रहेगा ना वो जीतेंगे ना हम। इसलिए PM मोदी से हाथ जोड़कर विनती है कि कश्मीर मुद्दे को गंभीरता से ले और हमारे जवानों को शहीद होने से बचाये। धन्यवाद।

इस महान विरो को हमारे Tagtimesnow की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

Wednesday, June 21, 2017

योग दिवस मैं शामिल हुई पूरी दुनिया


         अभी अभी खबर के मुताबिक लखनऊ से PM मोदी ने रमई आंबेडकर मैदान से International योग दिन की नई सुबह की शुरुवात करते हुए कहा कि "स्वास्थ्य मन के बाद जीने की कला योग से सीखने को मिलती है"
           अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर PM मोदी लखनऊ में बारिश के चलते हुए हजारो लोगो के साथ योगा करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में योग सीखने की तादाद बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत में योग दुनिया को जोड़ने का काम कर रहा है। और ये Indian Education System में एक शिक्षा का उपक्रम बनाया गया है। Fitness भी ज्यादा Welness का योगदान होता है। योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। मोदी ने ये भी कहा कि नमक होता है थोडासा लेकिन उसका प्रभाव अपने शरीर पर बहुत कुछ असर कर जाता है। बिल्कुल इसी तरह जीवन मे नमक ना हो तो जीवन नही चलाया जा सकता। जैसे जीवन में योग का सार है, वैसा ही योग का स्थान हम बना सकते है।
           PM मोदी के साथ अन्य राजनेता भी योग करते हुए पाएं गए। योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक, कई कैबिनेट मंत्री और 55000 लोग मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली से ले कर लद्दाख तक और दक्षिण भारत मे कन्याकुमारी तक और अहमदाबाद से ले कर कलकत्ता तक योग दिवस तो मनाया गया ही लेकिन इसी के साथ अमेरिका के न्यूयॉर्क, पेरिस में आयफल टॉवर, लंदन के तैफलगर स्कवेयर और न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क जैसे प्रमुख जगह पर योग दिवस मनाया गया। और इसी के साथ भारत मे योग दिवस के निमित्त करीब 5000 कार्यक्रमो का आयोजन किया गया है।


हमारे Authors की राय:-
       बड़ी खुशी है दोस्तो आपको ये बात बताते हुए की आज भारत का दुनिया भर में डंका बज रहा है अलग अलग क्षेत्रो में। बिल्कुल उसी तरह हमारे सन्माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अलग अलग कार्यक्रमो के आयोजन द्वारा दुनिया भर में हमारी भारतीय संस्कृति पहुचाने का काम कर रहे है।  ये हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस था तकरीबन लाखो लोगो ने इस पवित्र अवसर में भाग लिया Media ने भी कोई कसर नही छोड़ी कवरेज दिखाने में लेकिन इसी के साथ हमको ये बात भी माननी होगी की 20% लोग और Politicians ही है जो योगासन Daily करते है। बाकी आधे से ज्यादा लोग सिर्फ 21 जून को दिखाने के लिए योग करते है। तो कही न कही ये बात आधी अधूरी लगती है। तो सिंपल सी बात है। योगा करने से अगर स्वास्थ्य हमारा ठीक रहता है तो रोज क्यों ना किया जाए।  यही आशा करता हु की आप हर रोज योगासन करे और अपने स्वास्थ्य को बचाये। धन्यवाद अगर आपको यह news अच्छी लगी हो तो कृपया Subscribe करना ना भूले।  और share भी कीजिये। 

Tuesday, June 13, 2017

यहाँ पे किसान आत्महत्या कर रहे है और ये Political Leaders अपनी दुम हिला रहे है


            हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली में इसको लेकर एक बैठक दिया। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पार्टी किसानों के समर्थन में 16 जून से प्रदेशव्यापी अभियान में हिस्सा लेंगे। स्थानीय विधायको के अलावा  पूर्व विधायको ने इस में उत्तम प्रतिसाद दर्शा रहे है। 
           भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। अगर स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक करके इसे सड़क से संसद तक की लड़ाई बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के नाम पर राजनीति करके भाजपा ने सत्ता हथियाई, आज उन्हीं किसानों की छाती पर भाजपा सरकार गोली बरसा रही है। इससे शर्मनाक देश में कुछ नहीं हो सकता। 
            उन्होंने मांग किया कि हुड्डा ने कहा कि कच्चे तेल की कम कीमत से जितना मुनाफा पिछले तीन साल में केंद्र सरकार ने कमाया है, वह सारा पैसा किसानों का कर्ज माफ करने में इस्तेमाल किया जाए। बैठक में यह भी तय हुआ कि पहले चरण में 16 जून को पिपली (कुरुक्षेत्र), 21 जून को सिरसा, 25 जून को रेवाड़ी, 1 जुलाई को सोनीपत, 5 जुलाई को जींद तथा 7 जुलाई को नूंह जिले में किसानों के हक में धरने दिए जाएंगे।

हमारे Authors की राय :-                यह न्यूज़ देख के सच में बहुत दुःख हो रहा है। वाकई में शर्मनाक घटना है ये की किसानों पे गोलिया चली और कोई किसानों से जबरदस्ती हमदर्दी जता रहे है।
किसान भाइयों को खुद से एक जुट होकर माननीय मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यालय के सामने जाकर एक शांत प्रदर्शन करके उनसे मुलाकात करनी चाहिये। और एक आश्वासन लेना चाहिए जो कि बहुत सटीक और पक्का हो और मीडिया के सामने एलान करवाना चाहिये। और हर 15 दिन में उसपे जांच करनी चाहिए कि काम कहा तक आया।
और उसके बाद भी निरंतर उनको बाधा ही पहुँचाहि जा रही है और कोई समस्या का हल नही निकला  तो फिर प्रदर्शन इन्ही बड़े अधिकारियों के सामने जारी रखो। और मीडिया के भाइयों को भी सिर्फ किसान की हत्या और मौत को सनसनी खबर बनाने के बजाय किसान की समस्या को भी उतना ही उछाल के कवरेज देना चाहिए जितना उनके मौत तो TRP के लिए देते आ रहे है। जब तक किसान सुरक्षित नही है, हम लोग क्या खाएंगे। टेक्नोलॉजी सब कीच दे सकती है लेकिन कोई टेक्नोलॉजी ना किसान को पैदा कर सकती ना ही अनाज को। इसीलिए किसान मित्रों और सभी युवा मित्रों इस मुद्दे को सब लोग आगे बढ़ाए और इसको एक प्रमुख मुद्दा बनादो। TRENDING TOPIC बना दो इसे। और उस प्रांत के ग्रेजुएट्स से विनती है कि प्लीज इन राजनीति वाले नेता लोगो को साथ मत दो। खुद होकर अपने आपसे जाओ वहापे और प्रदर्शन करो। कारण ये है कि हुड्डाजी आये तो मीडिया का और समाज का फो उस उनपे रहेगा किसानों पे नही। जो पब्लिक ने उनको पिछली बार नकारा है वो इनकी प्रदर्शन के बात से बोलेगा की लो अब इस बार इनका चालू हो गया। इसीलिए खुदसे जाओ किसानों के साथ मे और शांत प्रदर्शन करो। नो मारा-मारी बस प्रदर्शन। आपने वोट दिया है और इनको वहापे अपनी सेवा के लिए चुना ह। हर एक को समय देना और उनकी तकलीफ को सुनना और काम करना ही इनकी नौकरी है। डरो मत। चलो अपना मुद्दा उठाये। महाराष्ट्र के किसानों ने देखो प्रदर्शन से ही मांगे पूरी करि है ना। और जैसे ही किसी बात का एलान किया जाए मीडिया में उस बात को भुला मत देना। डायरेक्ट डेट मांगो की कब होगा। बस। भाइयो जब GST जैसा बिल पूरी देश के कोने कोने में जाने के लिए एक तारीख फिक्स की जा सकती है, जब हर नागरिक के जेब मे पड़ी हुई नोट को बंद और चालू करने की तारीख तय की जा सकती है तो किसान के समस्या की तारीख क्यो नही की जा सकती। एलान के साथ साथ तारीख भी मांगो।
अगर आप मेरे विचार से सहमत हो तो फैला दो मेरी बात।
हम यहां पे न्यूज़ नही देते। हम न्यूज़ को पढ़ते है समझते है और विचार करते है। एक अनोखी न्यूज़ ब्लॉग और site है । आया करो।

Saturday, June 10, 2017

100 Feet गहरी खाई में गिरी बस महाराष्ट्र में हुई ये घटना 9 लोगो की मौत


          महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार (11 June) को ये दुःखद घटना घटी इस हादसे में तकरीबन 9 लोगो की मौत और एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए है। दरअसल बात ये है कि बस काफी स्पीड में थी और Speed में होने के कारण Driver अपना Control खो बैठा और 100 Feet गहरी खाई में जा गिरी। मरने वाले में दो महिलाएं शामिल है। स्थानीय IPS महेश टाक ने बताया कि Accident करीब सुबह 5:30 बजे हुआ। धनोरा गाव के पास पहुचने के बाद Driver ने अपना Control खो दिया और बस पलटकर खाई में गिर गई। हादसे में बचे लोगो का कहना है कि ड्राइवर काफी स्पीड में चला रहा था Overturn के कारण बस गिरी। जख्मी लोगो को स्थानीय लोगो में तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

#इस घटना से मुझे लगता है कि Driver ने कभी भी शराब पी कर या फिर ज्यादा Speed में गाडी चलाना नहीं चाहिए। खुद तो मारोगे ही लेकिन अपने साथ कई मासूम लोगो की भी जान ले कर जाओगे। और ज्यादा हो सके लो रात में Travel करना टालना चाहिए ऐसा मुझे लगता है। बाकी आगे आपकी मर्जी वेसे तो मेरा बस इस News पर राय देना काम था जो में दे चुका हूं।